Friday, October 23, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Aircraft Crash: कीव में छोटे बच्चों के स्कूल में गिरा हेलीकॉप्टर, यूक्रेन के मंत्री समेत 16 की मौत

Aircraft Crash: कीव में छोटे बच्चों के स्कूल में गिरा हेलीकॉप्टर, यूक्रेन के मंत्री समेत 16 की मौत यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हेलीकॉप्टर हादसे की खबर है। इस हादसे में यूक्रेन के मंत्री समेत 16 लोगों की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

हेलीकॉप्टर, कीव के बाहरी इलाके में स्थित छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा। यह हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। घटना के सूचना पाकर पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp