Monday, November 9, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Shahdol सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत

Shahdol के केशवाही क्षेत्र के बलबहरा तिराहा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार थे। यह घटना रात 10 बजे के आसपास की है।

हादसा इतना दर्दनाक रहा कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बलबहरा तिराहे के पास यह घटना हुई है। राहगीरों की सूचना पर 108 वाहन और डायल 100 मौके पर पहुंची। गंभीर घायल को मेडिकल कालेज लाया जा रहा है। केशवाही चौकी प्रभारी एलबी तिवारी ने बताया कि अभी घटना की जानकारी लगी है, मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी जुटाई जा रही है कि दुर्घटना कैसे हुई, किस वाहन ने टक्कर मारी है। फिलहाल पुलिस अभी पड़ताल में जुटी हुई है। घायल को शहडोल मेडिकल कालेज भिजवा दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी घायल के नाम और कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है और घटनास्थल सुनसान है इसलिए जानकारी जुटाने में थोड़ा समय लग रहा है। घटनास्थल पर दो शव पड़े हुए हैं, मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है।