Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Sharad Yadav Passes Away नही रहे जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव, 75 वर्ष की आयु में हुआ निधन, बेटी ने सोशल मीडिया में दी जानकारी

Sharad Yadav Passes Away पूर्व केंद्रीय मंत्री जबलपुर के पूर्व सांसद शरद यादव का निधन 12 जनवरी को 75 साल की उम्र में हो गया है। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। सुभाषिनी ने लिखा, “पापा नहीं रहे।”

जेडीयू के पूर्व नेता और पूर्व सांसद शरद यादव नहीं रहे।  उनकी छात्र राजनीति में कॉलेज की पंचायत से लेकर लोक तंत्र की सबसे बड़ी अदालत संसद तक उनकी आवाज गूंजती रही।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की छात्र राजनीति से संसद तक का सफर तय करने वाले शरद यादव ने मध्य प्रदेश मूल का होते हुए भी अपने राजनीतिक जीवन की धुरी बिहार और उत्तर प्रदेश की सियासत से बनाई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp