News24you

News you are looking for

G-20 की मेजबानी को जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी भाजपा, घर-घर बनेगी रंगोली

G-20 की मेजबानी को जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी भाजपा, घर-घर बनेगी रंगोली

G-20 की मेजबानी को जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी भाजपा, घर-घर बनेगी रंगोली  जी-20 की मेजबानी को जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी

भाजपा, घर-घर बनेगी रंगोली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिली जी-20 की मेजबानी को भाजपा जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 15-16 जनवरी को प्रदेश में घरों के बाहर, मंदिर, पार्कों और बाजारों के बाहर जी-20 के लोगो की रंगोली बनाई जाएगी।

 

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्थानीय पोशाक पहनकर जी-20 के लोगो के साथ ‘इंडिया वेलकम जी-20’ की तख्ती और पोस्टर, तिरंगा झंडा लेकर मोबाइल से फोटो खिंचवाएंगी। इसमें सभी समाज की प्रभावशाली महिलाओं के साथ सभी महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

 

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के अनुसार जी-20 की अध्यक्षता प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। मोर्चा इस मेगा आयोजन का मंडल स्तर पर जश्न मनाएगा। महिलाएं रंगोली के साथ अपनी फोटो हैशटैग एमएम वेलकम जी-20 पर शेयर करेंगी।