Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEविदेश

US Airlines grounded: पूरे अमेरिका में हवाई सेवा ठप, सर्वर में खराबी से जो जहां वहीं रह गया

US Airlines grounded: अमेरिका में हवाई सेवा ठप पड़ गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कंप्यूटरों में अचानक आई तकनीकी खामियों के बाद पूरे देश की एयरलाइन की सभी उड़ानों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के कंप्यूटर्स में टेक्निकल गड़बड़ी से पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में उड़ानें प्रभावित हुईं हैं। सिविल एविएशन की वेबसाइट के मुताबिक, करीब 4 हजार फ्लाइट्स या तो देरी से चल रही हैं या उन्हें ग्राउंड कर दिया गया है।

इसकी वजह से एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पुष्टि की है कि यूनाइटेड स्टेट्स नोटिस टू एयर मिशन (NOTAM) सिस्टम फेल हो गया है। पायलटों को उड़ान की स्थिति से संबंधित परिस्थितियों के बारे में सूचित किया गया है। FAA ने बताया है कि इस गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास चल रहा है और जल्द ही इस बारे में अपडेट दिया जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp