News24you

News you are looking for

खतरनाक Chinese manjha चाइनीज मांझे से उज्जैन में नगर सैनिक का कटा गला, 10 टांके लगाने पड़े

खतरनाक Chinese manjha चाइनीज मांझे से उज्जैन में नगर सैनिक का कटा गला, 10 टांके लगाने पड़े

Chinese manjha पतंगबाजी में चाइनीज मांझे के उपयोग के कारण रविवार को महिला थाने में पदस्थ नगर सैनिक सुजीत सिंह ठाकुर का गला कट गया। निजी अस्पताल में डाक्टर ने घाव पर दस टांके लगाए हैं। घायल नगर सैनिक की ड्यूटी सूरीनाम के राष्ट्रपति के आगमन के दौरान श्री महाकाल महालोक में लगी थी। वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था।

इस दौरान वह महामृत्युजंय द्वार के समीप मांझे की चपेट में आ गया। बता दें कि गुरुवार को हरिफाटक पुल से बाइक से गुजरने के दौरान स्क्रैप कारोबारी मोइनुद्दीन निवासी जांसापुरा का गला कट गया था। मंगलवार को मोहन टाकिज के समीप पिता गुलशेर के साथ बाइक पर जा रही छह साल की बालिका साहिबा का गला भी कट गया था।