Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEज्ञानज्योतिषधर्म

New Year 2023 इस बार नया वर्ष-2023 रविवार अश्विनी नक्षत्र में, 162 सर्वार्थ सिद्धि योग, 143 रवि योग, 33 अमृत सिद्धि योग रहेंगे

New Year 2023 इस बार नया वर्ष-2023 रविवार को अश्विनी नक्षत्र में प्रारंभ होगा। नववर्ष के पहले दिन सूर्योदय काल के समय चंद्रमा मेष राशि में गुरु मीन राशि में मार्गी बुध अस्त होगा। शनि मकर राशि में चलित रहेंगे। कैलेंडर वर्ष-2023 के कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं।

शिव, सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, बुधादित्य योगों के साथ अश्विनी नक्षत्र में नव वर्ष का शुभारंभ। नववर्ष का शुभारंभ कन्या लग्न में होगा। सूर्योदय, धनु लग्न में रहेगा। नए साल में 162 सर्वार्थसिद्धि योग, 143 रवि योग, 33 अमृत सिद्धि योग रहेंगे। सूर्य 15 जनवरी को धनु से मकर में प्रवेश करेगा। चंद्र सवा दो दिन में बदलते रहते हैं।

मंगल 12 मार्च रात्रि एक बजे से वृषभ से मिथून राशि में , बुध सात फरवरी से धनु से मकर में, गुरू 22 अप्रेल को मीन से मेष राशि में, शुक्र 22 जनवरी को मकर से कुंभ में, शनि 17 जनवरी को मकर से कुंभ राशि में, राहू 30 अक्टूबर को मेष से मीन राशि में, केतू 30 अक्टूबर को तुला से कन्या राशि में प्रवेश करेेगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp