News24you

News you are looking for

स्कूल परिसर में शराब पी रहे युवकों को पकड़ा तो थाना घेरा

स्कूल परिसर में शराब पी रहे युवकों को पकड़ा तो थाना घेरा

 

स्कूल परिसर में शराब पी रहे युवकों को पकड़ा तो थाना घेरा। रामपुर स्थित सरकारी स्कूल के भीतर शराब पी रहे कुछ युवकों को गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा, जिसके बाद युवकों के नाराज स्वजन व करीबियों ने गोरखपुर थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान गोरखपुर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया गया।

रामपुर स्थित सरकारी स्कूल में गुरुवार रात कुछ युवक शराब पी रहे थे। मामले की जानकारी गोरखपुर पुलिस को लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और शराब पी रहे युवकों को पकड़कर थाने ले गई। पकड़े गए युवकों में से एक भाजपा नेता का रिश्तेदार निकला।

भाजपा नेता सहित अन्य ने थाने में फोन कर उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने इन्कार कर दिया तो भारी संख्या में लोग थाने पहुंचे और प्रदर्शन करने किया। गोरखपुर पुलिस ने इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य को अविलंब जानकारी दी।

साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया। भाजपा नेता के रिश्तेदार से जुड़ा मामला होने के कारण थाने में बार-बार दबाव के फोन भी घनघना रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने नियम-कायदे से कार्रवाई को गति दी।