Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNI

KATNI BREAKING कटनी जिले के पुलिस कर्मियों पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, मोहकमा सन्‍न

KATNI BREAKING मध्‍य प्रदेश के कटनी जिले के पुलिस कर्मियां पर एक बडा आरोप लगा है। रीठी में की छात्राओं ले छेड़छाड़ तथा धमकी देने का सनसनी खेज आरोप लगाया है।  रीठी थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों पर लगे ये गंभीर आरोप से पूरा माेहकमा सकते में है . सीएम राइज स्कूल की छात्राओं ने थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों पर अभ्रदता करने का आरोप लगाया है। 50 से अधिक छात्रों ने रीठी थाना पहुंचकर आरक्षक के खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई है।
एक 10वीं की छात्रा ने पुलिस से की शिकायत में कहा, बुधवार को वे ऑटो से घर जा रहीं थीं तभी थाने में पदस्थ चालक धर्मेन्द्र पटेल, आरक्षक धर्मेन्द्र यादव ने ऑटो रोककर अभद्रता की। गाली-गलौज व छेड़छाड़ करते हुए धमकाया। छात्राओं ने बताया, इस घटना से मॉडल व एक्सीलेंस स्कूल की छात्राएं डरी हुई हैं। बताया गया है कि बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी छात्राओं ने गुरुवार सुबह अपने सहपाठियों को दी। इसके बाद 50 से अधिक छात्र रीठी थाना पहुंचे और पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
इधर टीआइ सतीश तिवारी ने कहा, बुधवार को बाइपास पर जांच के दौरान ऑटो चालक पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। उसे जवानों ने पकड़ा। ऑटो में छात्राएं बैठी थी। ऑटो चालक को समझाईश देकर जाने दिया। आरक्षक की शिकायत की जांच होगी

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp