Thursday, October 22, 2026
Latest:
ज्योतिषधर्म

राशिफल 2023: नए साल में इन राशियों को प्रभावित करेंगे शनिदेव, बनेगा विपरीत राजयोग

राशिफल 2023: नए साल में इन राशियों को प्रभावित करेंगे शनिदेव, बनेगा विपरीत राजयोग । साल 2022 जल्द ही खत्म होने वाला है और हम कुछ ही दिनों में नए साल नए साल 2023 का स्वागत करेंगे। नए साल की शुरुआत में भी हिंदू पंचांग व ज्योतिष के अनुसार कई नक्षत्रों और ग्रहों के परिवर्तन से कई संयोग बनेंगे। जनवरी माह में न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इस कारण से विपरीत राजयोग बनेगा, जिसका असर तीन राशियों पर होगा। हिंदू ज्योतिष के अनुसार अगले महीने 17 जनवरी 2023 को शनिदेव कुंभ में गोचर करेंगे, जो ज्योतिष के दृष्टि के एक विपरीत पारगमन बनाता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां, जिन पर विपरीत राजयोग का असर पड़ेगा –

धनु राशि

शनि देव राशि परिवर्तन के कारण इस राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी और उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आय में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। शनि देव के राशि परिवर्तन से साहस, पराक्रम का काम करने का अवसर मिलेगी। आत्मबल में वृद्धि होने के योग हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शनिदेव का गोचर व्यापार में लाभ दिला सकता है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। उद्यमियों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। संतान से भी संतुष्टि मिलेगी।

वृषभ राशि

शनि देव के गोचर के कारण वृषभ राशि के जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। विपरीत राजयोग के चलते आर्थिक रूप से लाभ होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp