Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

School Bus Accident: मणिपुर में दो स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, नौ छात्रों की मौत, 40 के जख्मी होने की खबर

School Bus Accident: मणिपुर में दो स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, नौ छात्रों की मौत, 40 के जख्मी होने की खबर रमणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को दो स्कूल बस के पलट जाने से नौ छात्रों की मौत हो गई। इस दौरान 40 अन्य घायल भी हुए हैं। दुर्घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन दौरे पर गए। जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वह पलट गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर संभव मदद और सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक छात्रों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक बचाव अभियान के समन्वय के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। घायल छात्रों को इलाज के लिए राज्य की राजधानी ले जाया जा रहा है।

शिक्षा निदेशालय ने कही यह बात

इस बीच मणिपुर सरकार के शिक्षा निदेशालय ने कहा कि सुबह के कोहरे-धुंध के कारण स्कूल बस दुर्घटना के मद्देनजर, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्कूलों को 10 जनवरी 2023 तक भ्रमण नहीं करना चाहिए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति मुर्मू ने मणिपुर स्कूल बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने कहा कि बहुमूल्य युवा जीवन की हानि दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

पीएम ने किया मुआवजे का एलान

मणिपुर स्कूल बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दी जाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp