Thursday, October 22, 2026
Latest:
राष्ट्रीयव्यापार

No Export Duty: लौह अयस्क व स्टील के निर्यात पर अब ड्यूटी नहीं, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

No Export Duty: लौह अयस्क व स्टील के निर्यात पर अब ड्यूटी नहीं, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला? सरकार ने शुक्रवार को लौह अयस्क और कई स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क हटाने का फैसला किया। लौह अयस्क और स्टील वे सेक्टर हैं जहां निर्यात में कमी दर्ज की गई है। अक्तूबर महीने में कुल निर्यात में 16% से अधिक की कमी आई है। यह लगभग 20 महीनों में आई पहली गिरावट है।

सरकार ने शुक्रवार को आयरन ओर लंप्स और फाइन एंड पेलेट्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म करने का फैसला किया। कुछ शीर्षकों के तहत वर्गीकृत पिग आयरन और स्टील उत्पादों के निर्यात पर भी शून्य निर्यात शुल्क लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं, एन्थ्रेसाइट/पीसीआई, कोकिंग कोल और फेरोनिकेल पर अब 2.5% का आयात शुल्क लगेगा, जबकि कोक और सेमी कोक पर 5% आयात शुल्क लगेगा।

बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने गर्मियों में गेहूं और स्टील के निर्यात पर अंकुश लगाया था। फिर कुछ प्रकार के चावलों के निर्यात पर रोक लगाई थी। इस महीने की शुरुआत में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि स्टील और चावल पर लागू निर्यात प्रतिबंधों की सरकार समीक्षा कर सकती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp