HOMEविदेश

Russia Ukraine War; साढ़े 8 महीने से जारी युद्ध क्या यूक्रेन से हार रहा रूस?

Russia Ukraine War साढ़े 8 महीने से जारी युद्ध क्या यूक्रेन से हार रहा रूस?

Russia Ukraine War; साढ़े 8 महीने से जारी युद्ध क्या यूक्रेन से हार रहा रूस? यूक्रेन युद्ध खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है? क्या पुतिन की सेना युद्ध हार रही है? बुधवार को रूस ने अपनी सेना को यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खेरसॉन से पीछे हटने का आदेश दिया।

खुद रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस ने सैनिकों को दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन शहर से हटने का आदेश दिया है। वैसे इस इलाके पर यूक्रेनी सेना हफ्तों से आगे बढ़ रही है जिससे रूसी सेना को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। बता दें कि खेरसान क्षेत्र यूक्रेन के चार प्रांतों में से एक है जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अवैध रूप से कब्जा लिया और बाद में वहां रूसी मार्शल लॉ लागू कर दिया।

रूस के लिए बड़ा झटका

यूक्रेन में रूसी सेना के शीर्ष कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने बुधवार को रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू से कहा कि खेरसॉन तथा पश्चिमी तट के अन्य क्षेत्रों में विभिन्न सामानों की आपूर्ति करना असंभव है। इस पर शोइगू पीछे हटने और पूर्वी तट पर रक्षा पंक्ति खड़ा करने के उनके प्रस्ताव पर राजी हो गए। खेरसॉन से अपनी सेना का हटना रूस के लिए एक बड़ा झटका है। यही एकमात्र ऐसी प्रांतीय राजधानी थी जिसपर रूसी सैन्यबलों ने आठ महीने की लड़ाई के दौरान कब्जा किया था।

साढ़े 8 महीने से जारी है युद्ध

यूक्रेनी व रूसी सेनाओं के बीच युद्ध के साढ़े आठ महीने से ज्यादा बीतने के बाद बुधवार को यूक्रेन के गांवों व कस्बों में भीषण लड़ाई व गोलाबारी देखने को मिली। दोनों ही सेनाओं पर विभिन्न मोर्चों पर आगे बढ़ने का दबाव है। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि 24 घंटे में कम से कम नौ आम नागरिक मारे गए और 24 अन्य घायल हो गए। उसने रूस पर देश के दक्षिण-पूर्व में आठ क्षेत्रों पर हमला करने के लिए विस्फोटक ड्रोन, रॉकेट, भारी तोपखाने और विमानों का उपयोग करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button