News24you

News you are looking for

Jabalpur जोन के दो रेल स्टेशनों में देवदूत बने RPF जवान, बचाई यात्रियों की जान

Jabalpur जोन के दो रेल स्टेशनों में देवदूत बने RPF जवान, बचाई यात्रियों की जान

RPF Jabalpur जबलपुर जोन के दो रेलवे स्टेशनों में RPF जवानों ने आपरेशन जीवन रक्षक के तहत आज दो यात्रियों की जान बचाई है। दोनों ही घटनाओं में आरपीएफ ने देवदूत जैसी भूमिका निभाई जिसकी तारीफ की जा रही है।

jabalpur rail station

दोनों ही यात्री ट्रेन में सफर करने के लिए चढ़ रहें थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। पहला हादसा पिपरिया स्टेशन मे हुआ यहां चलती गाड़ी मे उतरने का प्रयास करते हुए महिला ट्रेन से गिर गई। महिला को गिरते देख आरपीएफ आरक्षक रनवीर सिंह ने महिला को पकड़ते हुए ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। वही दूसरा हादसा मदनमहल रेलवे स्टेशन मे हुआ जहां 16 साल की किशोरी गाड़ी मे चढ़ते समय गिर गई। किशोरी को आरपीए जवान गोविंद ने बचाया।

पिपरिया रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक महिला यात्री ट्रेन नंबर 22938 से चलती गाड़ी में स्टेशन पर उतरने का प्रयास करते हुए ट्रेन से गिर गई। स्टेशन ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह ने तेजी व सजगता से महिला को ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। महिला ने पूछताछ में अपना नाम फूलन देवी पटेल जिला सतना मध्य प्रदेश बताया। महिला ने आरपीएफ जवान को बताया कि वह मैहर से पिपरिया आई थी। महिला पूरी तरह सकुशल हैं जिसे बाद मे घर के लिए रवाना किया गया।

जबलपुर के मदनमहल रेल स्टेशन पर आज दूसरे हादसे में रेल सुरक्षा बल मदनमहल में पदस्थ आरक्षक गोविंद उप्रेती ने गाड़ी संख्या 05704 नैनपुर जबलपुर के लिए सफर करने आई किशोरी को बचाया हैं। मदनमहल स्टेशन से 16 साल की किशोरी आराधना मरावी अपने पिता भगवानी सिंह मरावी के साथ नैनपुर से जबलपुर आई थी। मदनमहल स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर दोनों गाड़ी से उतरे इसके बाद वह मदनमहल से जबलपुर स्टेशन जाने के लिए जैसे ही पुनः किशोरी चढ़ने लगी तो उसका पैर फिसलन गया और वह चलती गाड़ी से गिरने लगी तभी जवान गोविंद ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचा लिया।