Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Gold in MP सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर सोने की खदान, फिर होगा कटनी में भी सर्वे

Gold in MP मध्यप्रदेश की यह धरती सोना Gold भी उगलेगी। खनिज विभाग के विज्ञानियों ने सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर सोने की खदान खोजी है। जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआइ) की रिपोर्ट के बाद खनिज विभाग ने खदान को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कटनी में सोने की पुष्टि तो हुई थी

सोने की इस खदान के अलावा मुख्य खनिज की 12 अन्य खदानें भी नीलाम की जाएंगी। आपको बता दें कि इससे पहले कटनी में भी गोल्ड की खदान मिलने को लेकर लम्बा सर्वे हुआ था। कटनी में सोने की पुष्टि तो हुई थी लेकिन यह उस मात्रा में नहीं था जो निकाला जा सके। सुत्रों के अनुसार सिंगरौली में सोना मिलने के बाद जियोलॉजी सर्वे टीम एक बार फिर से कटनी की ओर रुख कर रही है।

बहरहाल एमपी में सोने की माइंस ही नहीं चूना पत्थर और मैगनीज, राक फास्फेट, लोह अयस्क और ग्रेफाइट की खदान नीलाम होगी। प्रदेश के तीन जिलों झाबुआ के खतंबा में राक फास्फेट, ग्वालियर के पनिहार में लोह अयस्क और आलीराजपुर के नेतारा में ग्रेफाइट की खदान की नीलामी की जाएगी।

एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना

सिंगरौली के बुरहर पहाड़ पर मिली सोनी की खदान में उत्खनन करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकाला जाएगा। ये खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फेली है। पथरीली भूमि वाले इस क्षेत्र में पिछले दो साल से सोने की खोज की जा रही थी। इसमें भारत सरकार के भू-विज्ञानियों की मदद ली गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp