News24you

News you are looking for

Lokayukta Raid Katni स्वास्थ्य विभाग में फिर एक बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta Raid Katni स्वास्थ्य विभाग में फिर एक बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta Raid Katni कटनी के जिला चिकित्सालय में आज फिर एक कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया। जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने छापेमारी की। यहां कार्यालय जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र कटनी के विकलांग बोर्ड के कक्ष क्रमांक 19 में लोकायुक्त पुलिस ने दी दबिश दी।

लोकायुक्त की 6 सदस्य टीम ने शशिकांत तिवारी को किया ट्रैप किया। बताया जाता है कि ईएमटी के पद पर पदस्थ शशिकांत तिवारी ने देवगांव निवासी कश्यप तिवारी से विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी। इस मामले में लोकायुक्त की बाबू शशिकान्त तिवारी को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।