HOME

PM Modi Kullu Dussehra कुल्लू दशहरा उत्‍सव शुरु पीएम मोदी भी पहुंचें 1660 से है यह दशहरे उत्सव की परंपरा

PM Modi Kullu Dussehra कुल्लू दशहरा उत्‍सव शुरु पीएम मोदी भी पहुंचें 1660 से है यह दशहरे उत्सव की परंपरा

PM Modi Kullu Dussehra ह‍िमाचल प्रदेश के कुल्‍लू में आज से सात द‍िवसीय विश्व विख्यात कुल्लू दशहरा उत्‍सव शुरु होने जा रहा है। इसकी शुरुआत भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ होगी। पीएम मोदी भी ऐतिहासिक रथ मैदान में पहुंच गये हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि ह‍िमाचल के इत‍िहास में पहली बार देश के प्रधानमंत्री इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

कुल्लू दशहरा उत्सव की 1660 ईस्वी से शुरुआत हुई थी। राजा जगत सिंह के समय में अयोध्या से भगवान रघुनाथ की मूर्ति कुल्लू लाई गई थी। मान्यता है कि अश्वमेघ यज्ञ के समय भगवान श्रीराम ने भगवान रघुनाथ की मूर्ति का निर्माण क‍िया था। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा देव महाकुंभ में करीब 4 बजे सैकड़ों देवी देवताओं के पूरे लाव लश्कर के साथ भगवान रघुनाथ भव्य रथयात्रा शुरू हुई।

Related Articles

Back to top button