News24you

News you are looking for

MS Dhoni: करना था ‘बड़ा ऐलान’ लेकिन लाइव में बिस्कुट प्रमोट कर चले गए MS Dhoni!

MS Dhoni

MS Dhoni Facebook Live Updates: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रविवार (25 सितंबर) को लाइव आने की खबर को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. जहां कुछ लोग आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर खबरों की उम्मीद कर रहे थे, तो वहीं कुछ उनके आईपीएल से संन्यास के की भविष्यवाणी कर रहे हैं. लेकिन धोनी सबको जोर का झटका दे दिया है. दरअसल, धोनी ने लाइव आकर ओरियो बिस्किट लॉन्च किया है. इस वीडियो में धोनी बताते हैं कि यह बिस्किट साल 2011 में भारत में आया था और तब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप भी जीता. अब एक बार फिर से इसे भारत में लॉन्च किया गया है और इसके चलते वर्ल्ड कप भी आएगा

धोनी ने किया ओरियो बिस्किट लॉन्च

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर सनसनी मचा दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि वो लाइव आने वाले हैं. जिसके बाद खलबली मच गयी. फैन्स को लगा कि धोनी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. फैन्स के साथ-साथ पूरी मीडिया की नजर धोनी के लाइव पर थी. लेकिन धोनी ने एक बार सबको चौंकाने वाला काम किया. उन्होंने ओरियो बिस्किट लॉन्च किया और इसी के लिए उन्होंने पोस्ट भी किया था. मालूम हो 2020 में उन्होंने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर फैन्स को चौंका दिया था.

https://youtu.be/202x6jrz7U0