News24you

News you are looking for

Maharatan Company Share: इस महारत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 92 लाख, दिया छप्परफाड़ रिटर्न

Maharatan Company Share: इस महारत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 92 लाख, दिया छप्परफाड़ रिटर्न

Maharatan Company Share गेल के शेयरों ने पिछले 20 साल में इनवेस्टर्स को 5 बार बोनस शेयर दिए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने कंपनी के शेयरों में 20 साल पहले 1 लाख लगाए और निवेश को बनाए रखा तो यह पैसा 90 लाख से ज्यादा होता।

इस महारत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 92 लाख, दिया छप्परफाड़ रिटर्न

एक सरकारी कंपनी ने पिछले कुछ साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह कंपनी गेल इंडिया (GAIL India) है। गेल इंडिया के शेयरों ने पिछले 20 साल में इनवेस्टर्स को 5 बार बोनस शेयर दिए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने सरकारी कंपनी के शेयरों में 20 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए और अपने निवेश को बनाए रखा तो मौजूदा समय में यह पैसा 90 लाख रुपये से ज्यादा हो गया है। गेल इंडिया (GAIL India) को महारत्न का दर्जा मिला हुआ है। गेल इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 115.67 रुपये है।

1 लाख रुपये के बन गए 92 लाख से ज्यादा

गेल इंडिया (GAIL India) के शेयर 13 सितंबर 2002 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7.92 रुपये के स्तर पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 13 सितंबर 2002 को गेल इंडिया के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे 12626 शेयर मिलते। महारत्न कंपनी ने तब से लेकर अभी तक अपने निवेशकों को 5 बार बोनस शेयर दिए हैं। अगर 1 लाख रुपये के निवेश को बनाए रखा गया होता तो मौजूदा समय में उस व्यक्ति के पास बोनस शेयर मिलने के बाद कुल 101007 शेयर होते। गेल इंडिया के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 91.35 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में कुल पैसा 92.26 लाख रुपये होता।

कंपनी ने 20 साल में 5 बार दिए बोनस शेयर

सरकारी महारत्न कंपनी गेल इंडिया (GAIL India) ने पिछले 20 साल में 5 बार बोनस शेयर दिए हैं। गेल इंडिया ने अक्टूबर 2008 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। कंपनी ने मार्च 2017 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। इसके बाद, कंपनी ने मार्च 2018 में 1:3 के रेशियो में निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया। गेल इंडिया ने जुलाई 2019 को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। सरकारी कंपनी ने हाल में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिया है।