News24you

News you are looking for

Chhoti Car: छोटी सी कार में घुस गए 27 लोग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ट्वीट किया वीडियो

Chhoti Car: छोटी सी कार में घुस गए 27 लोग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ट्वीट किया वीडियो

Chhoti Car: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सामान्य 5 सीटर मिनी कूपर में 27 लोग घुस जाते हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग अपने शरीर को तोड़- मरोड़कर कार के अंदर दाखिल होते हैं। कार में घुसने के लिए वॉलंटियर्स की लाइन लगी होती है और फिर एक-एक करके 27 लोग अंदर चले जाते हैं।

GWR ने यह वीडियो 6 सितंबर को ट्वीट किया था। वास्तव में यह वीडियो 8 साल पुराना है। यूके में यह प्रयोग किया गया था। रिकॉर्ड बनाने के लिए उस समय तरह-तरह के तरीके ढूंढे जाते थे। हाल यह था कि सीट पर बैठे लोगों के ऊपर भी लोग बैठे हुए थे जिससे पूरी कार भूसे की तरह भर गई थी।

इंटरनेट पर वायरल होने के बाद इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा, ये सब तभी तक मजेदार है जब तक कि किसी का ऐक्सिडेंट नहीं हो जाता। बता दें कि हाल ही में अमेरिका के एक शख्स ने एक बड़े खोखले कद्दू में बैठकर 61 किलोमीटर की दूरी तय की थी। उसने कद्दू भी खुद ही उगाया था। यह सब वर्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए ही किया गया था।