Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOME

Earthquake In Andaman Nicobar: अंडमान-निकोबार में भूकंप, 4.9 मापी गई तीव्रता; जानें क्यों आता है भूकंप?

Earthquake In Andaman Nicobar अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके लगे। दोपहर करीब 12:43 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप से 108 किमी उत्तर-पूर्व डिगलीपुर में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

 

जानें क्यों आता है भूकंप?

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।

जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?

भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp