Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीयव्यापार

Campa-Cola Is Back: कैम्पा कोला को बाजार में दोबारा उतारने की तैयारी में रिलायंस, इस फेस्टिवल में होगी लॉन्चिंग?

Campa-Cola Is Back भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक के बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज एक पुराने ब्रांड की वापसी करा कर धमाल मचाने को तैयार है। रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी ने रिलायंस रिटेल के जरिए बाजार में सॉफ्ट ड्रिक्स उतारने की तैयारी कर ली है। अपने इस नए अभियान को अंजाम देने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 70 के दश की मशहूर सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा कोला का अधिग्रहण किया है। रिलायंस के इस कदम से पेप्सी, कोका कोला और स्प्राइट जैसे पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों को जबरदस्त टक्कर मिलेगी।

 

Campa-Cola Is Back ब्रांड को बाजार में फिर से स्थापित करने की तैयारी कर ली

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने बाजार से वर्षों से गायब ब्रांड कैम्पा कोला की बाजार में वापसी का जिम्मा लिया है। ईशा अंबानी के मार्गदर्शन में चलने वाली रिलायंस रिटेल ने कैम्पा कोला ब्रांड को बाजार में फिर से स्थापित करने की तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसी दिवाली पर अपने तीन फ्लेवर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिलायंस ने दिल्ली के प्योर ड्रिंक ग्रुप से करीब 22 करोड़ रुपये में कैम्पा कोला ब्रांड के अधिकार खरीद लिए हैं। बता दें कि वर्ष 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार ने देश में कोका कोला को बैन कर कंपनी को देश से बाजार का रास्ता दिखा दिया था उस वक्त कोका कोला की कमी को कैम्पा कोला ने ही पूरा किया था। कोका कोला की देश में वापसी के बाद यह ब्रांड देश से धीरे-धीरे गायब हो गया। अब एक बार फिर रिलायंस इस ब्रांड में बाजार में वापस ला रहा है।

बता दें कि प्योर ड्रिंक्स ग्रुप 1949 से लेकर 1970 तक देश में कोका-कोला का डिस्ट्रीब्यूटर था। कोका-कोला पर पाबंदी के बाद ग्रुप ने अपना ब्रांड कैम्पा कोला बाजार में उतारा। धीरे-धीरे यह पेय पदार्थों का टॉप ब्रांड बन गया। कंपनी का स्लोगन द ग्रेड इंडिन टेस्ट काफी पॉपुलर हुआ है। देश में ऑरेंज ड्रिंक भी कैम्पा ऑरेंज के नाम से पहली बार यही कंपनी लेकर आई थी।

दिवाली पर तीन फ्लेवर में लॉन्च होंगे कैम्पा कोला
बाजार में कैम्पा कोला के वापसी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी। इस सेक्टर में अंबानी परिवार कैम्पा कोला ब्रांड के साथ कोका कोला और पैप्सिको को टक्कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी वर्ष दीपावली पर कैम्पा कोला को बाजार में उतार दिया जाएगा। कैम्पा कोला की कोला वैरिएंट के साथ लेमन और ऑरेंज फ्लेवर में बाजार में वापसी होगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp