News24you

News you are looking for

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, DA बढ़ोतरी पर लगी मुहर, ढाई गुना बढ़ेगी सैलरी

7th Pay Allowance 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी पर फैसला जल्‍द

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। भारत सरकार की तरफ से इस पर जल्द घोषणा की जाएगी। सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते का ऐलान 28 सितंबर पर होगा। सितंबर की सैलरी के साथ इसका भुगतान किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों को जुलाई-अगस्त का एरियर भी मिलेगा।

 

7th Pay Commission: डीए में कितनी होगी वृद्धि

 

सरकारी कर्मचारियों के डीए में कितना इजाफा होगा। सरकार इसके लिए AICPI-IW इंडेक्स के आंकड़ों का इस्तेमाल करती है। AICPI-IW के पहली छमाही के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जून में इंडेक्स 129.2 पर था। इंडेक्स में आई तेजी से महंगाई भत्ता का 4 प्रतिशत बढ़ना तय है। इस वृद्धि का फायदा एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा।

 

7th Pay Commission: कब आएगा डीए का पैसा

 

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने के बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 38% हो गया है। बढ़े हुए डीए का भुगतान सितंबर 2022 की सैलरी में होगा। नया डीए 1 जुलाई से लागू होगा। इसमें जुलाई और अगस्त का एरियर भी शामिल रहेगा।

 

7th Pay Commission: कितना होगा महंगाई भत्ता

 

महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत का इजाफा होने पर बढ़कर 38 प्रतिशत पहुंच जाएगा। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। डीए के 38% होने से सैलरी में जबरदस्त इजाफा होगा।

अधिकतम बेसिक वेतन पर कैलकुलेशन