Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

UPSC: मिलिए प्रयागराज की अनन्या सिंह से, जो महज 22 साल की उम्र में IAS ऑफिसर बन गई

यूपीएससी UPSC की परीक्षा मुश्किल परीक्षा में से एक होती है। प्रयागराज की अनन्या सिंह से, जो महज 22 साल की उम्र में IAS ऑफिसर बन गई हैं। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे की थी तैयारी और क्या थी उनकी रणनीति।

इस परीक्षा की तैयारी IAS, IPS बनने के सपने के साथ शुरू होती है। कुछ ही ऐसे उम्मीदवार होते हैं जो अपना सपना पूरा करने में कामयाब रहते हैं। l

अनन्या सिंह बचपन से ही आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं। उन्होंने ग्रेजुएट के फाइनल ईयर में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। शुरुआत में वह दिन में 7-8 घंटे पढ़ाई करती थी। बाद में, उसने छह घंटे का पढ़ाई करने का शेड्यूल तय किया। वह यूपीएससी की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तैयारी भी साथ-साथ करती थी। बता दें, वह केवल एक साल की तैयारी के बाद यूपीएससी की कठिन परीक्षा क्रैक करने में सफल रही। उन्होंने 51वीं रैंक हासिल की थी।

शेयर की रणनीति

यूपीएससी परीक्षा में सफल होने के बाद उन्होंने अपनी रणनीति शेयर की। सबसे पहले उन्होंने सिलेबस के अनुसार किताबें इकट्ठा करके शुरुआत की। इसके साथ ही वह हैंड नोट्स भी बनाती थी। नोट्स के दो फायदे थे, वह कहती हैं – एक, वे छोटे और कम शब्दों में लिखे थे, जिससे तैयारी और रिविजन में बहुत मदद मिली। साथ ही दूसरा फायदा ये है कि नोट्स लिखते समय दिमाग में उत्तर दर्ज हो जाते हैं, जिसे आप कभी नहीं भूल सकते।

अनन्या सिंह बचपन से ही हमेशा टॉपर रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, प्रयागराज से पूरी की। उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 96 फीसदी अंक हासिल किए थे, जबकि 12वीं में 98.25 फीसदी अंक हासिल किए थे। वह 10वीं और 12वीं दोनों में CISCE बोर्ड से डिस्ट्रिक्ट टॉपर रही हैं। अपना स्कूल पूरा करने के बाद, सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की।

बता दें, उन्होंने साल 2019 के यूपीएससी सीएसई में 51वीं रैंक हासिल की थी। अनन्या ने पहले प्रयास में परीक्षा पास की थी। उनका कहना है कि सरकारी परीक्षा का परिणाम देखने के बाद उन्हें खुद अपनी रैंक पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने महज 22 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बनने का उनका बचपन का सपना पूरा कर लिया था। आईएएस अनन्या सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल कैडर में तैनात हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp