Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Murder in court पेशी पर आए आरोपी की हापुड़ जिला अदालत में हत्या, सीसीटीवी में दिखे कातिल,

Murder in court उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिला अदालत में पेशी पर आए एक आरोपी की गोली मारकर की गई हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कई हमलावर दिखाई दे रहे हैं। हमलावर हाथ में बंदूक लेकर सड़क पर भागते दिखाई दे रहे हैं। हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठे हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में लगी है।

मृतक को चार से पांच गोली मारी गई हैं। मृतक का नाम लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद है। लाखन 2019 में धोलाना में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था। कहा जा रहा है कि बदमाशों की ओर से पिस्टल से 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी है। गोली लगने से पुलिसकर्मी घायल हो गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp