Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEखेल

Vinesh Phogat win Gold कामनवेल्थ के दंगल में विनेश फोगाट ने रचा इतिहास

Vinesh Phogat win Gold कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पांचवी सफलता हासिल की हैं। देश की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने 53 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दंगल गर्ल ने ‘नॉर्डिक फॉर्मेट’ से हुए इस कैटेगरी के मुकाबलों में अपने तीनों मैच जीते। इस तरह विनेश ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार हैट्रिक पूरी कर ली।

विनेश फोगाट ने सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया। बता दें कि विनेश ने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में भी गोल्ड मेडल जीता था। विनेश ने अपने चचेरी बहनों गीता फोगाट और बबीता कुमारी के नक्शेकदम पर चलते हुए कुश्ती सीखी। विनेश के चाचा महवीर सिंह फोगट ने विनेश को बहुत कम उम्र में खेल से परिचित कराया था। विनेश ने 9 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp