Tuesday, November 17, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Adhir Ranjan apologizes अधीर रंजन ने राष्ट्रपति से मांगी लिखित माफी

Adhir Ranjan apologizes राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में अधीर रंजन ने लिखा है कि ‘मैं आपके पद का वर्णन करने के लिए गलती से गलत शब्द का इस्तेमाल करने के लिए खेद व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह जुबान की फिसलन थी. मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं.

अधीर रंजन का लिखा पत्र-

adhir ranjan patra

बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने अपने वक्तव्य के दौरान राष्ट्रपति को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी. जिसे लेकर हंगामा मच गया था. मानसून सत्र में भी ये मुद्दा जोरशोर से उठा. इसे लेकर बीजेपी ने सदन में लगातार जमकर हंगामा किया. भाजपा ने इसके लिए सोनिया गांधी से माफी की मांग की. अब भी सोनिया से माफी की मांग कर रहे हैं. फिलहाल अधीर रंजन ने इसके लिए माफी मांग ली है.