Tuesday, November 17, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Katni की विजयराघवगढ़ तथा कैमोर नगर परिषद में 3 तथा बरही में 5 अगस्त को होंगे अध्यक्ष के चुनाव

Katni जिले की तीन नगर परिषद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन की तिथियों की घोषणा कर दी गई हैं। कटनी की  विजयराघवगढ़ तथा कैमोर नगर परिषद में 3 अगस्त तथा बरही में 5 अगस्त को अध्यक्ष के चुनाव होंगे।

तारीख आने के बाद इन तीनों नगर परिषद में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। हालांकि इन तीनो में बीजेपी का बहुमत है फिर भी चुनाव में रोमांच आ सकता है। यह तीनों परिषद विधायक संजय पाठक की विधानसभा में आती हैं लिहाजा जनपद की तरह ही वह पूरी कोशिश करेंगे कि इन परिषद में भी निर्विरोध चुनाव संपन्न हो जाएं।

देखें कब कहां होंगे चुनाव

nagar prishad chunav