Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Delhi Monkeypox भारत में मंकीपॉक्स के मरीज बढ़ते जा रहे, दिल्ली में सामने आया मरीज

Delhi Monkeypox 4th Case in India: भारत में मंकीपॉक्स के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली में सामने आया है। चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि इस शख्स की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

मतलब यह व्यक्ति विदेश नहीं गया, फिर भी इस वायरस के सम्पर्क में आ गया। पश्चिमी दिल्ली के 32 वर्षीय युवक में संक्रमण पाया गया है। मरीज 25 जून को हिमाचल प्रदेश घुमने गया था और 27 को दिल्ली लौट आया था। वह गुरुग्राम स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में काम करता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दफ्तर में वह किसी बाहरी शख्स के सम्पर्क में आया होगा। मरीज को लोकनायक अस्पताल भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले जांच के लिए सैंपल एनआइवी पुणे भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह देश में मंकीपॉक्स का चौथा केस है। इससे पहले के तीन मरीज केरल में मिले हैं।

भारत के लिए यह परेशानी बढ़ाने वाली खबर तब आई है जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को ही मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया। संगठन ने सभी देशों से समलैंगिक समुदाय के साथ मिलकर काम करने और प्रभावित समुदायों के स्वास्थ्य, मानवाधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए उपाय करने का आह्वान किया। बता दें, मंकीपॉक्स अब तक 75 देशों में फैल चुका है और इसके 16,000 से ज्यादा मामले अब तक सामने आ चुके हैं। अब तक पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp