Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडराष्ट्रीय

Bhabhi ji Ghar Par लेकिन अब टीका-मलखान की जोड़ी नहीं, एक्टर दीपेश का निधन

Bhabhi ji Ghar Par लेकिन अब टीका मलखान की जोड़ी नहीं, एक्टर दीपेश का निधन का निधन हो गया।

सीरियल भाबीजी घर पर हैं के अभिनेता दीपेश भान (Deepesh Bhan Death reason ) इस दुनिया को अलविदा कह गये. वो मात्र 41 साल के थे. वो क्रिकेट खेलते हुए अचानक से जमीन पर गिर पड़े. उनके आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वो शो में शुरुआत से मलखान का किरदार निभाते थे. उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था. हालांकि अब उनके को स्टार और अनुभवी अभिनेता आसिफ शेख ने खुलासा किया है कि वो उनकी मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है.

ब्रेन हेमरेज से हुई दीपेश भान की मौत

आसिफ शेख ने  बताया कि दीपेश भान को ब्रेन हेमरेज हुआ था. दीपेश को कॉमेडी शो की शूटिंग करनी थी. वह सुबह करीब सात बजे जिम गये और दहिसर स्थित अपने भवन के परिसर में क्रिकेट खेलने के लिए रुक गये.

बॉल उठाने के लिए नीचे झुके और…

आसिफ शेख ने कहा, ‘उन्होंने एक ओवर फेंका, बॉल उठाने के लिए नीचे झुके, फिर उठे और हाथों को थोड़ी देर के लिए लहराया और गिर पड़े. इसके बाद वो उठे ही नहीं. उनकी आंखों से खून निकल रहा था और यह ब्रेन हैमरेज का स्पष्ट संकेत था. डॉक्टर ने कहा कि यह निश्चित रूप से ब्रेन हैमरेज था. आसिफ ने अनुमान लगाया कि दीपेश ने सुबह कुछ नहीं खाया होगा और फिर क्रिकेट खेलते समय वो दौड़े और उनका बीपी बढ़ गया. वह तुरंत नीचे गिर गये.

पांच मिनट की दूरी पर था अस्पताल

बताया जा रहा है कि दीपेश को जिस अस्पताल में ले जाया गया, वह उनके आवास से मुश्किल से पांच मिनट की दूरी पर था, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. दोपहर में पूरी कास्ट और क्रू भान के घर पहुंची. आसिफ ने खुलासा किया कि वह इस खबर पर अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दीपेश को बीपी की समस्या थी, लेकिन जब उन्होंने कुछ दिन पहले पूरे शरीर की जांच कराई थी, तो सबकुछ ठीक था.

मुझे नहीं पता अब हम कैसे काम करेंगे

उन्होंने आखिर में कहा कि, “वह इतना अति सक्रिय लड़का था. वह हमेशा सेट पर रील बनाते थे. मुझे नहीं पता कि अब हम कैसे काम करेंगे. यह हम सभी के लिए कठिन समय होने वाला है.” गौरतलब है दीपेश भान भाबीजी घर पर है में मलखान का किरदार निभाते थे. दीपेश भान ने 2019 में शादी की थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp