Monday, November 2, 2026
Latest:
HOME

Gajab: बारिश से सड़क बनी ‘तालाब’ तो युवाओं ने वहीं रख दी तैराकी प्रतियोगिता

Gajab. कवर्धा में बारिश में जिले की सड़कों की हालत खराब है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (जेसीसीजे ) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया. बार बार शिकायत के बाद भी सड़क का मरम्मत न करने पर सड़क में ही तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया. जिले के पंडरिया ब्लॉक के धनेली-भगतपुर मार्ग में जगह-जगह पानी भरा है. इस कारण इस रास्ते से आने-जाने वालों को बेहद परेशानी उठानी पड़ती है.

मिली जानकारी के मुताबिक खासकर स्कूली बच्चों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. समस्या के समाधान की मांग को लेकर जेसीसीजे के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नए तरीके से विरोध करने की योजना बनाई. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भरे पानी में तैरने वालों के लिए इनाम की घोषणा की. यही नहीं इस प्रतियोगिता में लोगों ने भाग भी लिया. इसके बाद विजयी खिलाड़ी को पुरस्कार भी दिया गया.

आयोजकों ने बताया कि सड़कों की हाल ऐसी है कि साइकिल चलाना भी मुश्किल हो रहा है. कई बार स्कूली बच्चे यहां गिर चुके हैं. उन्हें रोज ऐसे ही सड़क से घर से स्कूल जाना पड़ता है. ऐसे में इन सड़कों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है. हम पहले कई बार सड़कों की मरम्मत के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन न तो अफसर ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि. इसिलए हमने प्रदर्शन का ऐसा तरीका अपनाया जिससे सबका ध्यान आकर्षित हो सके.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp