Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

NEET एग्जाम देने गई छात्रा की BRA उतरवाई, 100 लड़कियों ने की शिकायत;

केरल में NEET 2022 मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने गई छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे परीक्षा देने से पहले ब्रा BRA उतारने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में कम से कम 100 लड़कियों ने शिकायत की है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा जांच के दौरान ब्रा में लगे मेटल के हुक के चलते मेटल डिटेक्शन मशीन में बीप हुआ था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लड़की को ब्रा उतारने के लिए मजबूर किया।

लड़की के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद चौंकाने वाली घटना सामने आई। मामला कोल्लम जिले के एक नीट सेंटर का है। महिला सुरक्षा कर्मियों ने “मेटालिक हुक” के कारण लड़की को अपनी ब्रा हटाने के लिए कहा। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने अपनी मां को ब्रा निकालकर दी ताकि उसे परीक्षा में बैठने दिया जा सके। उसने खुद को ढकने के लिए शॉल भी मांगा था।

चादमंगलम के केंद्र, मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने किसी भी जिम्मेदारी से इनकार किया है। कोल्लम पुलिस प्रमुख ने पुष्टि की कि लड़की के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है।

लड़की के पिता ने कहा, “एक सुरक्षा जांच के बाद, मेरी बेटी को बताया गया कि मेटल डिटेक्टर से इनरवियर के हुक का पता चला है, इसलिए उसे इसे हटाने के लिए कहा गया। लगभग 90% छात्राओं को अपने इनरवियर को उतारकर एक स्टोर रूम में रखना पड़ा। परीक्षा लिखते समय उम्मीदवार मानसिक रूप से परेशान थे।”

शिकायत कोट्टारक्का के पुलिस उपाधीक्षक के पास दर्ज कराई गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 100 लड़कियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अन्य लड़की को अपनी जींस उतारने के लिए कहा गया क्योंकि उसमें धातु के बटन और जेब थीं। छात्राओं के अनुसार, जब वे परीक्षा देकर बाहर निकलीं तो उन्हें सारे अंडरगारमेंट्स डिब्बों में एक साथ फेंके हुए मिले

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp