Ambikapur-Nizamuddin Train कटनी मुड़वारा होकर निजामुद्दीन-अंबिकापुर स्पेशल ट्रेन 19 से चलेगी
Ambikapur-Nizamuddin Train कटनी मुड़वारा, सागर, दमोह से आगरा होकर को जुलाई में दो विशेष ट्रेनों का लाभ मिलेगा। निजामुद्दीन-अंबिकापुर स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई से संचालित होगी। ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर है। वहीं उदयपुर पाटलिपुत्र हमसफर ट्रेन 20 जुलाई से चलेगी। इसका ठहराव अछनेरा में होगा।
गाडी संख्या 04044 निजामुदीन-अंबिकापुर प्रत्येक मंगलवार को और गाड़ी संख्या 04039 अंबिकापुर-निजामुद्दीन 21 जुलाई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। गाड़ी रात 11 बजे निजामुद्दीन से चलकर 1:50 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, आंगसोद, सागर, दमोह, मुड़वारा कटनी, न्यू कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, बिजुरी, बैकुंठपुर रोड, सूरजपुर रोड होकर अंबिकापुर पहुंचेगी।

