Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Honeytrap with Business Man सतना में व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाया, पहले प्यार, फिर ब्लैकमेलिंग, कटनी के कारीतलाई की युवती सरगना

Honeytrap with Business Man सतना(SATNA) में एक हनीट्रैप गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस (Satna Police )ने गैंग की महिला बॉस और उसके 4 साथियों को पकड़ लिया है। सतना (Satna) के एक व्यापारी (Businesmann ) से इन्होंने 50 लाख की डिमांड की थी जिसमे 5 लाख ले भी लिए और 15 लाख का चेक ले लिया। जब डिमांड बढ़ी तो पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार छोटी सब्जी मंडी स्टेशन रोड के पास रहने वाले संजय जैन को इस गिरोह ने रजनी उर्फ रश्मि के जरिए अपने जाल में फंसा लिया और फिर ब्लैकमेल करने लगे। इस पूरे मामले में कटनी के कारीतलाई की युवती को सरगना बताया जा रहा है।

मिस कॉल के जरिए इंजीनियर को फसाया

सतना शहर में मिस्ड कॉल के जरिए 1 युवती ने सिविल इंजीनियर को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसे ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए की बात करने लगी। इतना ही नहीं अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर युवती ने इंजीनियर को पीटा और जबरदस्ती 5-5 लाख रुपए के चार चेक में सिग्नेचर भी करा लिए। जिनमें से 1 चेक कैश भी करा लिया। बाकी पैसे न मिलने पर इंजीनियर के घर पहुंचकर हंगामा किया, रेप केस में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती के साथ ही उसके 4 सहयोगीयों को गिरफ्तार कर लिया।

हैलो..मैं रश्मि बोल रही हूं..

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि छोटी सब्जी मंडी स्टेशन रोड निवासी उम्र 58 साल सिविल इंजीनियर ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 महीने पहले रॉन्ग नंबर से फोन आया था। उन्होंने बात की तो सामने से 1 लड़की बोल रही थी जिसने खुद का नाम रश्मि बताया और उसके बाद लगातार फोन करने लगी। सिविल इंजीनियर रश्मि के इरादों को समझ नहीं पाया और उससे बात करता रहा। धीरे-धीरे वो रश्मि के बनाए जाल में फंस गया और 1 दिन रश्मि के बुलाने पर उसके बाईपास डेलौरा स्थित घर पर चला गया। जहां पहले से ही रश्मि के दोस्त अजय, जगजाहिर, अनुज व विजय मौजूद थे। इंजीनियर के पहुंचते ही रश्मि ने 4 दोस्त के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल किया और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने इंजीनियर के साथ मारपीट की और उससे जबरदस्ती चार सेल्फ चेक 5-5 लाख रुपये के हस्ताक्षर करा लिए।

इस गिरोह की सरगना रश्मि सिंह उर्फ रजनी पटेल पति उत्तम पटेल 38 वर्ष निवासी कारीतलाई कैमोर जिला कटनी को उसके चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए दूसरे लोगों में अजय पाठक पिता ललित पाठक 32 वर्ष निवासी खाम्हा खूझा ,
जगजाहिर उर्फ राघवेंद्र सिंह पिता कुबेर सिंह 35 वर्ष निवासी खाम्हा खूझा हाल निवासी दक्षिणी पतेरी , अनुज सिंह पिता दिनेश सिंह 41 वर्ष निवासी डढ़िरांव मणिहान मिर्जापुर हाल निवासी दक्षिणी पतेरी और विजय दाहिया पिता ददोली दाहिया 50 वर्ष निवासी नकटी हाल निवासी बंजरहा तालाब के पास सतना शामिल हैं ।

5 लाख रुपए कैश कराए

आरोपियों ने 5 लाख रुपए का 1 चेक भी बाद में बैंक से कैश करा लिया गया लेकिन बाकी के 3 चेक कैश नहीं होने पर बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के बाद रश्मि व उसके साथी इंजीनियर पर पैसों के लिए दबाव बनाने लगे। 1 दिन उसके घर का पता लगाकर उसकी पत्नी को भी धमकी देकर गए। जब आरोपी मकान तक पहुंच गए तो इंजीनियर ने पूरी बात घरवालों व अपने करीबी साथियों को बताई जिसके बाद सभी की समझाईश पर वो शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

हनीट्रैप की शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और रश्मि के डिलौरा बाइपास स्थित मकान में छापा मारा। महिला के हाथ लगते ही बाकी के 4 आरोपियों को भी अलग-अलग जगह से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से 3 चेक, आधा दर्जन मोबाइल, 3 बाइक और पौने दो लाख रुपये नकद मिले हैं। पुलिस को शक है कि रश्मि व उसकी गैंग पहले भी इसी तरह के कुछ लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं जिसे लेकर आरोपियों से पूछताछ की बात पुलिस कह रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp