News24you

News you are looking for

Rajgarh News: पचोर के पास कार पलटी, आईडीए के पूर्व उपाध्यक्ष रघु परमार की भाभी व बहन की मौत

Rajgarh News: पचोर के पास कार पलटी, आईडीए के पूर्व उपाध्यक्ष रघु परमार की भाभी व बहन की मौत

राजगढ़। पचोर के समीप सोमवार शाम के समय एक कार अनियंत्रि‍त होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दाे महिलाएं घायल हो गई। वाहन में इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष की भाभी, मां, बहन सवार थी। वह अपने गृह गांव से पचोर आ रही थी। कार में सभी महिलाएं ही सवार थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर में इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रघु परमार के परिवार की महिला सदस्य अपने ग्रह गांव लसूडल्या जागीर से पचोर के लिए आ रही थी, तब ही एक टर्न पर कार अनियंत्रि‍त होकर पलट गई।

इस हादसे में रघु परमार की भाभी विदुषी परमार उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विदुषी परमार की बेटी सुमिरन परमार, रघु परमार की मां प्रेम कुंवर व बहन उर्मिला परमार गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिन्हें रेफर कर दिया गया था। रेफर के दौरान रास्ते में रघु परमार की बहन उर्मिला की भी मौत हो गई। वाहन किसके द्वारा चलाया जा रहा था इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। क्योंकि हादसे के बाद घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीण पचोर पहुंच गए थे। घटना के बाद से ही गांव मे शोक छा गया।