
Katni Weather कटनी में आज शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, तेज हवा के साथ बारिश हुई इस दौरान कई जगह उखड़े पेड़ तथा छप्पर उड़े, बोर्ड होर्डिंग आदि में हवा में बिखर गए। ग्रामीण क्षेत्रों से ओले गिरने की भी खबर है।

प्री मानसून की संभावना पहले ही जताई जा रही थी लेकिन यह 24 घण्टे पहले ही कटनी पहुंच गई।

अचानक हुई बारिश तेज हवा से लोगों को कुछ परेशानी भी उठानी पड़ी लेकिन भीषण गर्मी से राहत मिली।

बीते 15 दिनों से बढ़ते पारे में रोक लगी। देर रात मौसम सुहावना हुआ पर अब चिंता उमस के साथ बीमारियों की भी शुरू हो गई।

बारिश के झोंके से सबसे ज्यादा प्रभावित अगर कुछ हुआ तो वह थी बिजली व्यवस्था हर क्षेत्र से बिजली बंद होने की खबर निरन्तर मिल रही हैं।








