News24you

News you are looking for

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली DA में बढ़ोतरी के बाद अन्य भत्ता बढ़ा सकती सरकार

7th Pay Commission

7th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब सैलरी में वृद्धि का रास्ता भी साफ हो गया है। अगले महीने वेतन बढ़कर आएगा। साथ ही तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। वहीं डीए (DA Hike) में बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों के अन्य भत्तों में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

महंगाई भत्ता बढ़ने से ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) और सिटी अलाउंस (City Allowance) भी बढ़ जाएंगे। साथ ही प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) भी बढ़ेगा। बता दें केंद्रीय कर्मचारियों का का मासिक पीएफ और ग्रेच्युटी की गणना बेसिक वेतन और डीए से होती है। ऐसे में महंगाई भत्ते के बढ़ने से पीएफ और ग्रेज्युटी का बढ़ना निश्चित है।

कर्मचारियों को होगा डबल फायदा

वहीं डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस में भी वृद्धि होगी। कहा जा रहा है कि ये बढ़ोतरी 3% तक हो सकती है। केंद्र सरकार ने 30 मार्च को कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी का इजाफा किया था। इससे सरकारी कर्मचारियों का डीए 9 माह में बढ़कर डबल हो गया है। कर्मचारी के साथ पेंशनर्स को 34% के हिसाब से डीए और डीआर मिलेगा