HOMEज्ञानज्योतिषधर्म

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को, राशियो पर ये होगा प्रभाव

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को, राशियो पर ये होगा प्रभाव

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है। जो आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। यह ग्रहण दोपहर 12.15 पर शुरू होगा जो शाम 04.07 पर समाप्त होगा।

आंशिक सूर्यग्रहण वह ग्रहण होता है जिसमें चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही आंशिक रूप से ढकता है यानी पूर्ण रूप से सूर्य पर ग्रहण नहीं लगता। यह सूर्यग्रहण पर सूतक नहीं लगेगा और यह भारत में दिखाई भी नहीं देगा। सूतक लगने पर ग्रहण के चलते कई नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण माना जाता है जबकि सूतक न लगने पर किसी तरह के ग्रहण से संबन्धित नियम मानने अनिवार्य नहीं होते। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी हिस्से, अंटार्कटिका, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

सूर्यग्रहण का समय

सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को दोपहर 12:15 से शुरू होगा जो शाम 04:07 पर समाप्त होगा।

राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर

मेष: मेष राशि के जातकों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धन का निवेश करने से बचें। आपको आपके काम में किए गए अच्छे प्रयास के लिए पुरस्कृत किया जाएगा और आपके सहकर्मी इसके लिए आपको धन्यवाद देंगे। इस दौरान आप अपने अहंकार को अपने संबंधों के आड़े न आने दें।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अधूरे काम बनेंगे, इस दौरान की गई यात्रा लाभदायक होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा।

कन्या: कन्या राशि के जातक इस दौरान करियर से जुड़ा फैसला ना करें। नौकरी या बिजनेस से संबंधित कामों में कोई बड़ी प्लानिंग ना करें। व्यापारिक सौदे भी इस दौरान नहीं करें।गैरकानूनी कार्यों से बचें। इस दौरान आपको मानसिक थकान हो सकती है।

तुला: साल का पहला सूर्य ग्रहण तुला राशि के जातकों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बातचीत में सतर्कता रखें किसी खास व्यक्ति से विवाद हो सकता है। इस दौरान करियर में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button