HOMEKATNI

katni kendriya vidyalaya प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र

katni kendriya vidyalaya प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र

katni kendriya vidyalaya आयुध निर्माणी कटनी कटनी में आज 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में लगभग 1000 बच्चों एवम लगभग 50 शिक्षकों ,आगंतुक अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ,समस्त कर्मचारियों के बैठने और स्पष्ट रूप से टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य को सुनने की उत्तम व्यवस्था की गई ।

आज जैसे ही प्रधानमंत्री जी स्क्रीन पर आए बच्चे प्रसन्नता से तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठे। अपने प्रिय प्रधानमंत्री की बातों से, विचारों से सभी बच्चे ,अभिभावक, शिक्षक, सभी बहुत प्रभावित हुए और ये बच्चे परीक्षा के तनाव और भय से मुक्त होकर अपनी आगामी परीक्षा हेतु अपनी तैयारी एक नए रूप में स्वस्थ और प्रसन्नता के वातावरण में करेंगे और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अपना मातापिता ,शिक्षकों एवम विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। कक्षा 01 से लेकर 12वीं तक के सभी बच्चे ही नहीं वरन उपस्थित सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हुए।

 

कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न होने पर विद्यालय प्राचार्य ने अपने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को , बच्चों को आगंतुकों को हृदय से धन्यवाद दिया जिनकी उपस्थिति से ही यह कार्यक्रम संपन्न हो सका l

Show More
Back to top button