Saturday, November 21, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Katni Murder कटनी के इस थाना क्षेत्र में युवक की नृशंस हत्या

Katni Murder मध्यप्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत हरदुआ गांव में एक युवक की नृशंस हत्या की खबर से सनसनी फैल गई।

katni murder

पुलिस थाना मुख्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर ग्राम हरदुआ स्थित प्राथमिक शाला भवन के करीब 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है हत्या के बाद आरोपी फरार है मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा तैयार कर रही है।

मालूम हो कि ग्राम हरदुआ निवासी आकाश कोल पिता रति कोल उम्र 22 वर्ष कि बीती रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय मृतक घर से टहलने निकला था और उसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा सुबह के समय स्कूल की सफाई के लिए जब स्वीपर स्कूल प्रांगण पहुंचा तो उसने खून भरी लाश को देखकर घबरा गया और तत्काल उसकी सूचना मौके पर पड़ोसियों को दी जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

katni murder
प्रथम दृष्टया स्थिति दिख रही है घटना के पीछे कारण क्या है यह तो अभी अज्ञात है बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।