Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEविदेश

#UkraineRussiaWar प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से की 35 मिनट की चर्चा

#UkraineRussiaWar: रूस यूक्रेन युद्ध का 7 मार्च 2022, सोमवार को 12वां दिन है। यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमले जारी है। ताजा खबर है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से फोन पर बात की। 35 मिनट की चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की से ताजा हालात की जानकारी ली।

साथ ही वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापस पर भी बात हुई। भारतीयों की सुरक्षित वापसी में यूक्रेन और वहां की सरकार की मदद के लिए पीएम मोदी ने आभार जताया। इसके थोड़ी देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी करीब 50 मिनट तक बात की और इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से सीधे बात करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों की देशों को शांति वार्ता जारी शुरू करने की सलाह दी है। साथ ही पीएम मोदी ने रूस की ओर से सीजफायर लागू करने की सराहना की है।

रूस यूक्रेन जंग का असर, 1500 अंक गिरा शेयर बाजार

रूस और यूक्रेन की जंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, दुनिया पर इसके आर्थिक परिणाम साफ दिखाई देने लगे हैं। क्रूड आयल रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। सोना महंगा हो गया है। इसका असर कई देशों के शेयर बाजारों पर पड़ा। भारतीय शेयर बाजार भी अछूता नहीं है। सोमवार को सेंसेक्स 1500 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ खुला। सुबह 9.37 बजे BSE 1,569 अंक या 2.89% की गिरावट के साथ 52,764.70 पर रहा, वहीं NSE में 446 अंकों की गिरावट रही और यह 15,799.15 पर था। आशंका जताई जा रही है कि दिन में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp