Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEविदेश

Blast in Pakistan Peshawar पेशावर की मस्जिद में आत्मघाती हमला, नमाज के दौरान ब्लास्ट, 30 की मौत

Blast in Pakistan Peshawar पाकिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ है. इसमें 30 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 50 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. जियो न्यूज के मुताबिक, यह धमाका पेशावर की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, यह धमाका Kocha Risaldar इलाके की किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद मस्जिद में हुआ. धमाके की जानकारी के बाद वहां बचाव दल पहुंचा और घायल लोगों को लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बचाव दल के साथ आसपास के लोगों ने भी घायलों की मदद की. घायल 50 लोगों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बल ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है. वहां छानबीन जारी है.

फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. जानकारी के मुताबिक, पेशावर की पुलिस ने बताया है कि इसमें दो हमलावर शामिल थे. पहले दोनों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की. फिर रोके जाने पर पुलिसवाले को गोली मार दी. धमाके से पहले हुई गोलीबारी में एक पुलिसवाले की मौत हुई वहीं अन्य जख्मी हैं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp