Sunday, November 1, 2026
Latest:
Corona newsHOMEज्ञान

वाहनों के पीछे लिखे स्लोगन वैक्सीन के लिए जरूर करेंगे आपको जागरूक, पढ़ें

vaccine slogan in hindi ट्रक के पीछे जब हमारी गाड़ी होती है, तब कई बार पीछे लिखी रोचक शायरी पढ़ने को मिलती है । किसी ने ‘ट्रकों पर कोरोना शायरी’’ की अनूठी पहल की है और यह कोरोना शायरी भी उसी रोचक और मौजी अंदाज में लिखी हैं । इसमें अनेक भावों के साथ वैक्सीन लगवाने और मास्क का निरंतर उपयोग करने के संदेश हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज से लोगों में जागरूकता आये लिहाजा हमने इसे यहां दिया है।

पढ़े vaccine slogan in hindi

देखो मगर प्यार से….
कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से”
—
“मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना*
जिंदगी भर साथ दूंगी, वैक्सीन जरूर लगवाना”
—
“हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा
टीका लगवा ले, कोरोना हार जाएगा”
—
“टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे*
लापरवाही करोगे तो हरिद्वार में मिलेंगे”
—
“यदि करते रहना है सौंदर्य दर्शन रोज-रोज, तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनों डोज”
—
“टीका नहीं लगवाने से
यमराज बहुत खुश होता है।”
—
“चलती है गाड़ी, उड़ती है धूल*
वैक्सीन लगवा लो वरना होगी बड़ी भूल”
—
“बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला
अच्छा होता है वैक्सीन लगवाने वाला”
—
“कोरोना से सावधानी हटी,
तो समझो सब्जी-पूड़ी बंटी”

—
“मालिक तो महान है, चमचों से परेशान है।
कोरोना से बचने का, टीका ही समाधान है।

टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे, लापरवाही करोगे तो हरिद्वार में मिलेंगे,… देखो मगर प्यार से, कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से…. बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला, अच्छा होता है, वैक्सीन लगवाने वाला। कोरोना महामारी से बचने और टीकाकरण करवाने के लिए लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से एक एनजीओ की तरफ से ये संदेश ट्रकों और अन्य वाहनों के पीछे लिखवाए जा रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp