Sunday, November 1, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Vaccine For Children: 12-18 साल तक के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की Corbevax को DCGI की मंजूरी

Vaccine For Children: देश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग को और तेजी मिलेगी. देश में 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की ‘Corbevax’ वैक्‍सीन को भारत के औषधि महानियंत्रक (Drugs Controller General of India) की मंजूरी मिल गई है. अब तक सिर्फ भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सीन (Covaxin) ही 15 से 18 साल तक के किशोरों के लिए उपलब्ध थी. ‘Corbevax’ वैक्‍सीन को मंजूरी मिलने के बाद अब किशोरों के वैक्सीनेशन अभियान में और तेजी आने की उम्मीद है. इस वैक्सीन के आने के बाद अब देश में 12 साल की उम्र के बच्चों का भी टीकाकरण संभव हो सकेगा.

दुनिया के सबसे बड़े वैक्‍सीन निर्माताओं में शामिल Biological E (BE) की तरफ से सोमवार देर शाम इसकी घोषणा की गई. कि Biological E की तरफ से बताया गया कि उसकी Corbevax वैक्‍सीन को भारत में 12 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के बच्‍चों के लिए आपात उपयोग की ड्रग नियामक संस्‍था, DCGI से इजाजत मिल गई है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp