Monday, November 2, 2026
Latest:
ज्ञानराष्ट्रीय

सावधान! आपके PAN CARD से निकल जायेगा लोन, सायबर फ्राड की शिकार बनीं सनी लियोन

Sunny Leone PAN Card Loan Fraud: दुनिया में एक से बढ़कर एक जालसाज बैठे हैं. आपका पैन कार्ड (PAN Card) आपके पास होता है, लेकिन उसके आधार पर कोई और लोन उठा लेता है. लोन आपके नाम पर ले लेता है और आपको पता तक नहीं होता. आम आदमी की तो बात छोड़ दीजिए, ये जालसाज फिल्म स्टार और बड़े-बड़े अफसरों तक को चूना लगा देते हैं।

खूब हो रहा है फ्रॉड

ट्विटर (Twitter) पर एक यूजर ने कई स्क्रीनशॉट्स शेयर किये हैं. इसके जरिये उसने बताया है कि कंपनी ने उसे लोन दे दिया है. लोन के लिए उसी का पैन नंबर यूज हुआ है. इस पर एड्रेस बिहार और उत्तर प्रदेश का है. इस यूजर ने लिखा कि बिना लोन लिये ही वह डिफॉल्टर हो गया. उसने पूछा कि कैसे किसी और के नाम व पैन नंबर पर कोई दूसरा इंसान लोन ले सकता है. जिसके पैन कार्ड पर लोन लिया गया है, उसे भनक तक नहीं लगी. इसके बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर इस तरह के ट्वीट्स की बाढ़ आ गयी. सैकड़ों यूजर्स ने बताया कि उनके भी पैन पर लोन का फ्रॉड हो चुका है.

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं एक्ट्रेस सनी लियोनी

ताजा मामला है सनी लियोनी का. बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस सनी लियोनी के पैन कार्ड (PAN Card) का इस्तेमाल करके किसी ने कर्ज ले लिया. यह दावा खुद सनी लियोनी ने किया है. उनका कहना है कि किसी ने उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग किया और 2,000 रुपये का लोन ले लिया. इसकी वजह से उनके क्रेडिट स्कोर, जिसे CIBIL भी कहते हैं, पर असर पड़ा है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp