Sunday, November 1, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona in MP मध्यप्रदेश में 2 प्रतिशत से नीचे आई कोरोना संक्रमण दर, बड़े शहरों तक सीमित

Corona in MP प्रदेश में कोरोना की जांच कराने वालों में पाजिटिव आने वाले (संक्रमण दर) अब दो प्रतिशत से कम है। हालांकि, भोपाल में यह आंकड़ा अभी भी चार फीसदी से ऊपर है। शनिवार को भोपाल में कोरोना के 214 मरीज मिले। कुल 5102 सैंपलों की जांच में इतनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस तरह संक्रमण दर 4.19 प्रतिशत रही। गौरतलब है कि कोरोनी की तीसरी लहर के दौरान प्रप्रदेशदेश में संक्रमण की संक्रमण दर 13 और भोपाल की 26 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। अब तीसरी लहर के क्षीण पड़ने के साथ कोरोना के मोर्चे पर काफी हद तक राहत है। प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भोपाल में भी कोरोना के नए केसेस के साथ-साथ सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी घट रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को 68,926 सैंपलों की जांच में 1013 मरीज मिले हैं। विदिशा और उज्जैन में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है। नए मरीजों में 493 ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज लगने के बाद कोरोना हुआ।

भोपाल में कम-ज्यादा हो रहे मरीज

भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घटने के बाद दो-तीन दिन से कम-ज्यादा हो रही है। गुरुवार को 24 घंटे के भीतर 182 मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को यह संख्या 261 थी। शनिवार को यह आंकड़ा घटते हुए 214 पर आ गया। इससे पहले मंगलवार के मुकाबले बुधवार को भी मरीजों की संख्या बढ़ी थी। चिंता की बात यह कि शुक्रवार और बुधवार को मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर भी बढ़ी थी। भोपाल में कोरोना के फिलहाल 1896 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से महज 75 मरीज (3.‍95 प्रतिशत) अस्‍पतालों में भर्ती हैं। बाकी मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करा रहे

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp