HOME

Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर में बुर्के वाली महिला ने कहा -जिन्न के आदेश पर बुर्का पहनकर में मंदिर आई

Mahakal बुर्का पहनने की बताई अजीब वजह, जानिए पूरा मामला

Mahakal Mandir  महाकाल मंदिर में बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला को देखकर गुरुवार को हड़कंप मच गया। बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु भी महिला को देखकर चौंक गए। इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी और उन्होंने महिला को रोक दिया।

बुर्के में बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आई महिला के बारे में मंदिर प्रशासन को बताया गया। महिला से पूछताछ के बाद जब हकीकत पता चली तो समिति ने उसे दर्शन करने की अनुमति दी, जिसके बाद महिला बाबा महाकाल के दर्शन कर सकी।

जानकारी के अनुसार बुर्के में महाकाल मंदिर आने वाली महिला मुस्लिम नहीं थी। वह राजस्थान के भीलवाड़ा से मंदिर दर्शन करने आई थी। महिला का नाम लक्ष्मी है, जो कि अपनी मां और पिता डालचंद के साथ मंदिर पहुंची थी। महाकाल मंदिर में दर्शन कराने से पूर्व पुलिस ने उससे पूरी जानकारी ली।

महिला के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर है और लंबे समय से घर वालों से बुर्के में महाकाल मंदिर आने की जिद कर रही थी। उसकी इच्छा पूरी करने के लिए परिजन उसे मंदिर लेकर पहुंचे थे। वहीं जब पुलिस ने महिला से बुर्के में मंदिर आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वो जिन्न के आदेश पर बुर्का पहनकर में मंदिर आई है।

Show More
Back to top button