Sunday, November 1, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Unlock New Guidelines जल्द खत्म होंगे कोरोना से जुड़े तमाम प्रतिबंध, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

Unlock New Guidelines: देश में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए सरकार जल्द ही इससे जुड़े तमाम प्रतिबंध हटा सकती है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (States and UTs) से अपने राज्यों में लागू कोरोना प्रतिबंधों की समीक्षा कर उन्हें कम या खत्म करने के लिए कहा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि देश में कोरोना के मामले (Corona Cases) लगातार घट रहे हैं, ऐसे में कोरोना प्रतिबंधों की समीक्षा कर उन्हें कम या खत्म करें। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण को भी जारी रखने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,615 नए मामले सामने आये। इस दौरान 514 मरीजों की मौत भी हुई।

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार मार्च से अप्रैल महीने के बीच कभी भी रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को फिर से शुरू करने की इजाजत दे सकती है। माना जा रहा है कि डोमेस्टिक एयर ट्रैवलिंग कोविड पूर्व लेवल के 80 फीसदी पार होते ही रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स की सर्विस शुरू हो सकती है। कोविड पूर्व स्तर के 80 फीसदी तक पहुंचने के लिए 2,200 उड़ानों का उड़ान भरना जरुरी है। अभी लगभग 2000 डोमेस्टिक फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में निर्धारित इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स 23 मार्च, 2020 यानी करीब 23 महीने से निलंबित हैं। हालांकि, एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी राहत

इससे पहले विदेश से आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की कई है। विदेश से आनेवाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अब सात दिनों तक होम क्वांरटीन में रहने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर होने वाली अनिवार्य कोविड टेस्टिंग से भी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को छूट मिलेगी। और ना ही उन्हें आठवें दिन आरटी-पीसीआर जांच कराने की जरूरत होगी। विदेशों से एयरपोर्ट पहुंचने वाले सभी यात्रियों में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत की ही कोविड जांच की जा रही है। इस दौरान जिन लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत भी दी जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp