katni tunnel accident Updates कलेक्टर ने जताई उम्मीद- दो श्रमिक सुरक्षित निकलेंगे, BJP जिलाध्यक्ष ने की सलामती की कामना
katni tunnel accident स्लीमनाबाद के टनल हादसे में 7 श्रमिक तो सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए लेकिन 2 श्रमिक अभी भी यहां दबे हैं पर जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भरोसा जताया कि दोनों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
कलेक्टर ने ट्वीट कर बताया कि हादसे के बाद शुरू के 14 घण्टों में 7 लोगों को निकाल पाए। सभी लोग स्वस्थ है। बचाव कार्य में जुटी टीम मेहनत से काम कर रही है। कुछ घण्टे में हमे उम्मीद है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होगा। अभी हमने उम्मीद नही छोड़ी है। हमारा प्रयास जारी है।
उधर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने स्लीमनाबाद की घटना को दुःखद बताते दो श्रमिकों की सलामती की प्रार्थना की। प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को इस बारे में जानकारी दी। श्री पायल ने कहा कि विधायक श्री प्रणय पांडे तथा मण्डल अध्यक्षगणों श्री सुनील गुप्ता, श्री इंद्रकुमार पटेल, श्री सतीश नायक ने पूरी रात घटना स्थल पर रेस्क्यू के दौरान रहकर मदद की। साथ ही कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित पूरी टीम इस रेस्क्यू में जुटी रही। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी निरन्तर जानकारी लेते रहे। बचाव में कोई कसर न रहे इसके लिए पूरा प्रशासन सरकार सजग थी। 7 लोगों को इस हादसे में बचा लिया गया तथा ईश्वर 2 मजदूरों को भी सुरक्षित रखे यही प्रार्थना है।

