HOMEKATNI

Murder in Katni रीठी में दो पारधी समूह भिड़े, एक की हत्या, कई घायल

Murder in Katni रीठी में दो पारधी समूह भिड़े, एक की हत्या, कई घायल

Murder in Katni कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के ललितपुर समीप रहने वाले पारधी समुदाय के बीच पटेरा ग्राम समीप हुई। मारपीट में चरस लाल आदिवासी पिता रामरस की मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। शरीर में चोट के निशान है।

विस्तार

रीठी थाना अंतर्गत ग्राम ललितपुर-पटेरा में लड़की भगाने के विवाद पर पारधी समुदाय के दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने मृतक का शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ललितपुर-पटेरा गांव के पारधी डेरे में रहने वाला चरसलाल के साले बुद्धू का लड़का बजाक लाल की लड़की को भगा कर ले गया। घर से भागने के बाद गतदिवस दोनों लड़का-लड़की वापस लौटे तो लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के परिजनों में विवाद होने लगा। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और दोनों ओर से लोग लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे के ऊपर टूट पड़े। इस दौरान बीच बचाव करने चरसलाल पहुंचा तो लड़की पक्ष के लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। एक जानकारी में बताया जाता है कि चरसलाल की हत्या करने वालों में नैनसुख, चंदसुर, कंठीलाल सहित अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने चरसलाल का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button